Saraswati Chalisa | माँ सरस्वती चालीसा

अगर आप भारतीय है तो आपको अच्छे से पता होगा कि भारत में पूजा-अर्चना का कितना महत्त्व है. बच्चे को शुरू से ही पूजा-पाठ करना सिखाया जाता है और साथ ही ये भी बताया जाता है कि किस देवी-देवता की पूजा करने से क्या प्राप्त होता है. 

दोस्तों, अगर आप अच्छी शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करना चाहते है तो ये तो आपको पता ही होगा कि माँ सरस्वती की पूजा करने से देवी माँ प्रसन्न होकर अपनी कृपा करती है. जिसकी मदद से आप दुनिया में एक अलग ही मुकाम हासिल कर पाते है. वैसे तो माँ सरस्वती की पूजा करने से ही ज्ञान प्राप्त होता है लेकिन अगर नित्य रूप से सरस्वती चालीसा का पाठ करे तो माँ सरस्वती जल्द ही प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बरसाने लगती है. इसके अलावा Maa Saraswati Chalisa पाठ करने के और भी फायदे है जो आज हम आपको बता रहे है. 

श्री सरस्वती चालीसा

॥दोहा॥

जनक जननि पद्मरज, निज मस्तक पर धरि।
बन्दौं मातु सरस्वती, बुद्धि बल दे दातारि॥
पूर्ण जगत में व्याप्त तव, महिमा अमित अनंतु।
दुष्जनों के पाप को, मातु तु ही अब हन्तु॥

॥चालीसा॥

जय श्री सकल बुद्धि बलरासी।जय सर्वज्ञ अमर अविनाशी॥
जय जय जय वीणाकर धारी।करती सदा सुहंस सवारी॥
रूप चतुर्भुज धारी माता।सकल विश्व अन्दर विख्याता॥
जग में पाप बुद्धि जब होती।तब ही धर्म की फीकी ज्योति॥
तब ही मातु का निज अवतारी।पाप हीन करती महतारी॥
वाल्मीकि जी थे हत्यारा।तव प्रसाद जानै संसारा॥
रामचरित जो रचे बनाई।आदि कवि की पदवी पाई॥
कालिदास जो भये विख्याता।तेरी कृपा दृष्टि से माता॥
तुलसी सूर आदि विद्वाना।भये और जो ज्ञानी नाना॥
तिन्ह न और रहेउ अवलम्बा।केव कृपा आपकी अम्बा॥
करहु कृपा सोइ मातु भवानी।दुखित दीन निज दासहि जानी॥
पुत्र करहिं अपराध बहूता।तेहि न धरई चित माता॥
राखु लाज जननि अब मेरी।विनय करउं भांति बहु तेरी॥
मैं अनाथ तेरी अवलंबा।कृपा करउ जय जय जगदंबा॥
मधुकैटभ जो अति बलवाना।बाहुयुद्ध विष्णु से ठाना॥
समर हजार पाँच में घोरा।फिर भी मुख उनसे नहीं मोरा॥
मातु सहाय कीन्ह तेहि काला।बुद्धि विपरीत भई खलहाला॥
तेहि ते मृत्यु भई खल केरी।पुरवहु मातु मनोरथ मेरी॥
चंड मुण्ड जो थे विख्याता।क्षण महु संहारे उन माता॥
रक्त बीज से समरथ पापी।सुरमुनि हदय धरा सब काँपी॥
काटेउ सिर जिमि कदली खम्बा।बारबार बिन वउं जगदंबा॥
जगप्रसिद्ध जो शुंभनिशुंभा।क्षण में बाँधे ताहि तू अम्बा॥
भरतमातु बुद्धि फेरेऊ जाई। रामचन्द्र बनवास कराई॥
एहिविधि रावण वध तू कीन्हा।सुर नरमुनि सबको सुख दीन्हा॥12
को समरथ तव यश गुन गाना।निगम अनादि अनंत बखाना॥
विष्णु रुद्र जस कहिन मारी।जिनकी हो तुम रक्षाकारी॥13
रक्त दन्तिका और शताक्षी।नाम अपार है दानव भक्षी॥
दुर्गम काज धरा पर कीन्हा।दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा॥
दुर्ग आदि हरनी तू माता।कृपा करहु जब जब सुखदाता॥
नृप कोपित को मारन चाहे।कानन में घेरे मृग नाहे॥
सागर मध्य पोत के भंजे।अति तूफान नहिं कोऊ संगे॥
भूत प्रेत बाधा या दुःख में।हो दरिद्र अथवा संकट में॥
नाम जपे मंगल सब होई।संशय इसमें करई न कोई॥
पुत्रहीन जो आतुर भाई।सबै छांड़ि पूजें एहि भाई॥
करै पाठ नित यह चालीसा।होय पुत्र सुन्दर गुण ईशा॥
धूपादिक नैवेद्य चढ़ावै।संकट रहित अवश्य हो जावै॥
भक्ति मातु की करैं हमेशा। निकट न आवै ताहि कलेशा॥
बंदी पाठ करें सत बारा। बंदी पाश दूर हो सारा॥
रामसागर बाँधि हेतु भवानी।कीजै कृपा दास निज जानी।

॥दोहा॥


मातु सूर्य कान्ति तव, अन्धकार मम रूप।
डूबन से रक्षा करहु परूँ न मैं भव कूप॥
बलबुद्धि विद्या देहु मोहि, सुनहु सरस्वती मातु।
राम सागर अधम को आश्रय तू ही देदातु॥

Saraswati Chalisa in English

॥ Doha ॥

Janaka Janani Pada Kamal Raj,Nija Mastaka Para Dhari।
Bandaun Matu Saraswati,Buddhi Bala De Datari॥
Purna Jagat Mein Vyapta Tava,Mahima Amit Anantu।
Ramsagar Ke Papa Ko,Matu Tuhi Ab Hantu॥

॥ Chaupai ॥

Jai Shri Sakal Buddhi Balarasi।Jai Sarvagya Amar Avinasi॥
Jai Jai Jai Veenakar Dhari।Karati Sada Suhansa Savari॥
Roopa Chaturbhujadhari Mata।Sakal Vishva Andar Vikhyata॥
Jaga Mein Pap Buddhi Jab Hoti।Jabahi Dharma Ki Phiki Jyoti॥
Tabahi Matu Le Nija Avatara।Pap Heen Karati Mahi Tara॥
Balmiki Ji The Baham Gyani।Tava Prasad Janai Sansara॥
Ramayan Jo Rache Banai।Adi Kavi Ki Padavi Pai॥
Kalidas Jo Bhaye Vikhyata।Teri Kripa Drishti Se Mata॥
Tulasi Sur Adi Vidvana।Bhaye Aur Jo Gyani Nana॥
Tinhahi Na Aur Raheu Avalamba।Keval Kripa Apaki Amba॥
Karahu Kripa Soi Matu Bhavani।Dukhita Dina Nija Dasahi Jani॥
Putra Karai Aparadha Bahuta।Tehi Na Dharai Chita Sundara Mata॥
Rakhu Laja Janani Ab Meri।Vinaya Karu Bahu Bhanti Ghaneri॥
Main Anath Teri Avalamba।Kripa Karau Jai Jai Jagadamba॥
Madhu Kaitabh Jo Ati Balavana।Bahuyuddha Vishnu Te Thana॥
Samara Hajara Panch Mein Ghora।Phir Bhi Mukha Unase Nahi Mora॥
Matu Sahay Bhai Tehi Kala।Buddhi Viparita Kari Khalahala॥
Tehi Te Mrityu Bhai Khala Keri।Purvahu Matu Manoratha Meri॥
Chanda Munda Jo The Vikhyata।Chhana Mahu Sanhareu Tehi Mata॥
Raktabij Se Samarath Papi।Sur-Muni Hridaya Dhara Saba Kampi॥
Kateu Sira Jima Kadali Khamba।Bara Bara Binavau Jagadamba॥
Jaga Prasiddha Jo Shumbha Nishumbha।Chhina Mein Badhe Tahi Tu Amba॥
Bharata-Matu Budhi Phereu Jayi।Ramachandra Banvasa Karai॥
Ehi Vidhi Ravana Vadha Tum Kinha।Sura Nara Muni Saba Kahun Sukha Dinha॥
Ko Samarath Tava Yasha Guna Gana।Nigama Anadi Ananta Bakhana॥
Vishnu Rudra Aja Sakahin Na Mari।Jinaki Ho Tum Rakshakari॥
Rakta Dantika Aur Shatakshi।Nama Apar Hai Danava Bhakshi॥
Durgam Kaj Dhara Para Kinha।Durga Nama Sakala Jaga Linha॥
Durg Adi Harani Tu Mata।Kripa Karahu Jab Jab Sukhadata॥
Nripa Kopita Jo Marana Chahai।Kanan Mein Ghere Mriga Nahai॥
Sagara Madhya Pota Ke Bhange।Ati Toofana Nahi Kou Sange॥
Bhoota Preta Badha Ya Dukha Mein।Ho Daridra Athava Sankata Mein॥
Nama Jape Mangala Saba Hoi।Sanshaya Isamein Karai Na Koi॥
Putrahin Jo Atur Bhai।Sabai Chhandi Puje Ehi Mai॥
Karai Patha Nita Yaha Chalisa।Hoya Putra Sundara Guna Isa॥
Dhupadika Naivedya Chadhavai।Sankata Rahita Avashya Ho Javai॥
Bhakti Matu Ki Karai Hamesha।Nikata Na Avai Tahi Kalesha॥
Bandi Patha Karein Shata Bara।Bandi Pasha Dura Ho Sara॥
Karahu Kripa Bhavamukti Bhavani।Mo Kahan Dasa Sada Nija Jani॥

॥ Doha ॥

Mata Suraj Kanti Tava,Andhakara Mam Roopa।
Dooban Te Raksha Karahu,Parum Na Main Bhava-Koop॥
Bala Buddhi Vidya Dehu Mohi,Sunahu Saraswati Matu।
Adhama Ramasagarahim Tum,Ashraya Deu Punatu॥

सरस्वती चालीसा (Saraswati Chalisa) पाठ कब और कैसे करना चाहिए?

दोस्तों, Saraswati Chalisa करने के भी कुछ नियम है. आइए, जानते है इन नियम को:-

  • कोई भी पूजा, अर्चना, पाठ हमेशा सुबह और शाम करना चाहिए. हमेशा खुद का शुद्धिकरण करके जैसे नहाना, शौच-त्याग करके ही करना चाहिए.
  • सरस्वती पाठ करने से पहले पीले या सफ़ेद कपड़े पहने. 
  • ज़मीन पर पीला या सफ़ेद आसान बिछाएं और सामने माँ सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति रखे.
  • माँ सरस्वती को पीले या सफ़ेद फूल चढ़ाएं, गाय के शुद्ध देसी-घी का दीपक जलाएं और धुप जलाएं. इसके साथ माँ को केसर या पीले चंदन का तिलक लगाएं. 
  • फिर खुद को भी तिलक लगाएं और श्रद्धापूर्वक सरस्वती चालीसा का पाठ करें।
  • पाठ पूरा होने के बाद बच्चो में सफ़ेद या पीले रंग की मिठाई जरुर बांटे.

सरस्वती चालीसा पढ़ने के फायदे

Maa Saraswati Chalisa पढ़ने के लाभ बहुत सारे है. चलिए, एक-एक करके सभी फायदे जानते है.

  • जैसा कि आप सभी जानते है माँ सरस्वती ज्ञान की देवी है. इसलिए जो भी इनकी रोजाना पूजा करता है उसे ज्ञान की प्राप्ति जरुर होती है साथ ही बुद्धि में भी वृद्धि होने लगती है. 
  • माँ सरस्वती विणा वादिनी के नाम से भी जानी जाती है क्यूंकि इनकी निरंतर पूजा-अर्चना करने से आप अच्छा संगीत भी सीख सकते है और संगीत की दुनिया में मनचाहा मुकाम हासिल कर सकते है. 
  • सरस्वती माता को आपने हमेशा हंस पर सवार ही देखा होगा. इसलिए इन्हें हंस-वाहिनी के नाम से भी पुकारा जाता है. इनका स्वभाव बहुत शांत होता है. सरस्वती चालीसा का पाठ करने से भी दिमागी शांति मिलती है. 
  • अगर आपका एक जगह मन नहीं लगता है और मन को एकाग्र करने में परेशानी होती है तो Maa Saraswati Chalisa जाप करने से मन एकाग्र करने की क्षमता बढ़ती है.

ये भी पढ़ें > Annapurna Chalisa

दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने जाना माँ सरस्वती चालीसा के बारे में, माँ सरस्वती चालीसा के फायदे और साथ में और भी महत्वपूर्ण जानकारी. हमे उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी और पाठ करते समय आप इन सब बातो का ध्यान जरुर रखेंगे.